फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा में, दिनारा से मिला टिकट

Wed, 07 Oct 2020 11:49 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, पटना। 
विज्ञापन
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: 2015 में बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भाजपा की तरफ से राजेंद्र सिंह का नाम अचानक उछला था। राजेंद्र सिंह तब आरएसएस प्रचारक थे। अब राजेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। राजेंद्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ कर लोजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ लोजपा ने राजेंद्र सिंह को दिनारा सीट से अपना उम्मीदवार भी बना दिया है। राजेंद्र सिंह का भाजपा छोड़ना भाजपा के लिए झटका है। बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन के पीछे तनकर खड़े रहने वाले संघ परिवार के सामने इस बार दिनारा में धर्मसंकट की हालत हो सकती है।

दिनारा में राजग की तरफ से जदयू कोटे से मंत्री जय कुमार सिंह उम्मीदवार हैं। इस इलाके में संघ परिवार चुनाव को प्रभावित करता रहा है। राजेंद्र सिंह के लोजपा में शामिल होने का असर संघ परिवार पर होना तय है। लोजपा ने अगर राजेंद्र सिंह को दिनारा के अलावा दूसरे जगहों पर भी पार्टी के प्रचार के लिए उतार दिया तो कई जगहों पर संघ परिवार बंटता भी दिख सकता है।

पप्पू यादव ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ने प्रथम चरण के लिए अपने घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का एलान कर दिया है। 33 उम्मीदवार जन अधिकार पार्टी के और 16 एसडीपीआई और शेष सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। पीडीए के संयोजक और जन अधिकार पार्टी (लो) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति में सीट बंटवारे का एलान किया 11 अक्टूबर से पीडीए का संयुक्त चुनावी अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें