बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने आबकारी आयुक्त कार्तिकेय धनजी को उनके पद से हटा दिया है। चुनाव आयोग के समीक्षा के दौरान पाया गया कि आबकारी आयुक्त की तरफ से चुनाव के लिए अपर्याप्त तैयारी की गई है, साथ ही साथ आयुक्त ने प्रभावी कार्य योजना को चुनाव आयोग के सामने सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।