फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: एनडीए में सभी पार्टियों के बीच बन गई बात, मांझी और चिराग भी हो गए तैयार

Wed, 30 Sep 2020 05:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Bhupendra Yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए के तीनों घटक दलों में बात बन गई है। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी।  भूपेंद्र यादव ने कहा कि अब जदयू-भाजपा-लोजपा साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे और जीतनराम मांझी जेडीयू को अपना समर्थन दे रहे हैं लेकिन वे भी हमारे साथ हैं। वहीं इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को लेकर तरह तरह की कयासें लगाई जा रही थी। कभी पार्टी की तरफ से चिराग पासवान को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की बात हो रही थी तो कभी सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद उभरकर सामने आ रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन अब दिल्ली में सभी नेताओं की बैठक के बाद एनडीए की सभी पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि अभी लोजपा और मांझी को मिली सीटों की संख्या की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

वहीं इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को तत्काल प्रभाव से बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। वहीं फडणवीस ने दावा किया है कि इस चुनाव में एनडीए को जीत मिलना तय है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल में चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के अंतर्गत 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

खास बदलाव यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें