फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, आबकारी आयुक्त कार्तिकेय धनजी को पद से हटाया

Wed, 30 Sep 2020 08:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने आबकारी आयुक्त कार्तिकेय धनजी को उनके पद से हटा दिया है। चुनाव आयोग के समीक्षा के दौरान पाया गया कि आबकारी आयुक्त की तरफ से चुनाव के लिए अपर्याप्त तैयारी की गई है, साथ ही साथ आयुक्त ने प्रभावी कार्य योजना को चुनाव आयोग के सामने सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार देर शाम मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने टीम के साथ तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। वे यहां चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें