फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी राजद में हुईं शामिल

Mon, 28 Sep 2020 02:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद में शामिल हुईं लवली आनंद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सासंद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई हैं। राजद की सदस्यता लेते ही लवली ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जुल्मी सरकार है। उन्होंने आनंद मोहन समेत सभी बड़े नेताओं को जेल भेजने का काम किया है।

विज्ञापन


राजद में शामिल होने से पहले लवली आनंद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। लवली आनंद ने कहा कि नीतीश सरकार ने उन्हें धोखा दिया है। वे राजद के साथ खड़ी हैं। तेजस्वी यादव उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपेंगे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। ये सरकार धोखेबाज है लेकिन जनता अब उन्हें हिसाब सिखाएगी। हमारे साथ सभी वर्ग के लोग हैं।


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2020: एनडीए के सामने चिराग ने रखी ये शर्त, कांग्रेस-राजद में सीटों पर बनी सहमति
विज्ञापन


पूर्व सांसद के राजद की सदस्यता लेने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। लवली आनंद ने कहा कि आज से मैं पूरे तन-मन-धन से राजद की हो गई हूं। वहीं आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है। महाराणा प्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है।
विज्ञापन


कौन हैं आनंद मोहन
बता दें कि आनंद मोहन एक जमाने में उत्तरी बिहार के कोसी क्षेत्र के बाहुबली कहलाया करते थे। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में हुई थी। तब वे पहली बार सहरसा से विधायक बने थे। 1994 में उनकी पत्नी लवली आनंद वैशाली लोकसभा का उपचुनाव जीतकर संसद भवन पहुंची थीं। समता पार्टी के टिकट पर आनंद मोहन ने जेल से ही 1996 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी एक बार सांसद चुनी गई हैं। वे गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें