बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकायत करने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका का शव घर में फंदे से लटका मिला। उन्होंने निजी स्कूल संचालक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दुष्कर्म की शिकायत करने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका का शव घर में फंदे से लटका मिला। शिक्षिका ने 21 नवंबर को एक निजी स्कूल के संचालक देव कुमार मेहता के खिलाफ शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 22 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार को शिक्षिका की मेडिकल जांच कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया होनी थी। इसी सिलसिले में पुलिस उनके घर पहुंची तो उन्हें फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शिक्षिका की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।