फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः फिल्म गंगाजल के अजय देवगन के रूप में दिखे भागलपुर के एएसपी, पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

Thu, 27 May 2021 12:11 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
विज्ञापन
एएसपी पूरण झा और पुलिसकर्मी
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर शहर में बुधवार को एएसपी पूरण झा फिल्म गंगाजल के हीरो अजय देवगन के रूप में दिखे। वे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एक जून तक पूरे प्रदेश में लगाए गए लॉकडाउन का कैसे पालन हो रहा है इसे देखने के लिए निकले थे। इस दौरान वे सिविल ड्रेस में थे जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी उन्हें पहचान तक नहीं पाए।

विज्ञापन


वे सिविल ड्रेस में ही मोटरसाइकिल पर अपने एक सहयोगी के साथ सवार होकर आए। फिर रास्ते में जहां भी पुलिसकर्मियों की लापरवाही और लॉकडाउन का उल्लंघन दिखा तो वहीं एएसपी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और उन्हें अपने कर्तव्य बोध कराया। 

एएसपी अधिकारी ने अलग-अलग मोहल्लों में लिया स्थिति का जायजा
इस बीच बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मोहल्ला पहुंचे तो वहां कुछ युवा हुड़दंग मचा रहे थे। जब सिटी एएसपी ने युवाओं को कोविड-19 के प्रोटोकॉल को समझाने का प्रयास किया, तो कुछ युवा सिविल ड्रेस में पहुंचे आईपीएस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पूरन झा को हाथ में पिस्टल निकाल कर लहराना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें