फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 706 करोड़ रुपये से विकसित होंगे तीन नए औद्योगिक क्षेत्र, कितनी जमीन के अधिग्रहण को सरकार ने दी मंजूरी?

Sat, 28 Nov 2026 06:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में उद्योगों को लेकर सरकार की नई पहल से राज्य की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है। अब तक निवेश के रास्ते में सबसे बड़ी अड़चनों में शामिल जमीन की समस्या दूर करने की तैयारी है। तीन जिलों में होने वाली इस पहल से न सिर्फ कारोबार के नए रास्ते खुल सकते हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी भविष्य की नई संभावनाएं बन सकती हैं।
विज्ञापन
तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर 706.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की ओर से बताया गया कि नालंदा में 564.37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए 382.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, समस्तीपुर में 480 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर 261.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेखपुरा में 250 एकड़ जमीन के लिए 62.37 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। तीनों जिलों में भूमि अधिग्रहण के लिए स्वीकृत कुल राशि 706.52 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


उद्योगों को जमीन मिलने से निवेश की राह होगी आसान
बिहार में औद्योगिक विकास के सामने जमीन की उपलब्धता लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी से इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। जमीन उपलब्ध होने पर निवेश करने वाली कंपनियों के लिए औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का रास्ता आसान होगा। इससे राज्य में नए निवेश को आकर्षित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
बिहार: मंत्री अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, राजद ने खोला था मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि आधारित उद्योगों को मिल सकता है बढ़ावा
विशेषज्ञों का कहना है कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं हैं। उद्योगों की स्थापना होने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। भूमि अधिग्रहण की मंजूरी औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की शुरुआती प्रक्रिया है। इसके बाद जमीन का विकास, जरूरी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और उद्योगों की स्थापना जैसे चरण अहम होंगे। इन परियोजनाओं का वास्तविक असर निवेश और रोजगार पर तभी दिखाई देगा, जब औद्योगिक इकाइयां धरातल पर उतरेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें