केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते 5 महीने में अमित शाह का यह तीसरा बिहार दौरा
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विगत 5 महीनों में अमित शाह तीसरी बार बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वे बगहा के वाल्मीकि नगर के लोरिया में जनसभा में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे। इससे पहले अमित शाह किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को और 12 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सिताबदियारा पहुंचे थे।
अमित शाह के बिहार दौरे का शेड्यूल
बगहा के वाल्मीकि नगर के लोरिया में जनसभा - 11:30 बजे
जनसभा के बाद वहां की जिला कोर कमेटी के साथ बैठक ।
जनसभा के बाद शाह बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से दोपहर 3:45 पर पटना पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट पर आगमन शाम 4:15 बजे।
सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे -4:15 से लेकर 6:00 बजे तक बापू सभागार में।
तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाएंगे- 6:30 से 7:00 बजे तक गुरुद्वारे में।
गुरुद्वारा से निकलकर बिहार स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे। वहां बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग होगी।
रात्री 9:15 बजे अमित शाह एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और 9:30 बजे विशेष विमान से पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगें।