फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हम उसे पिता नहीं लिख सकते, क्योंकि पत्नी की मौत के बाद वह 7 साल की बेटी का कर रहा था रेप

Fri, 17 Feb 2023 06:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पत्नी की मौत के बाद वह अपनी सात साल की बेटी से गलत हरकत करने लगा। धीरे धीरे वह रेप पर उतर आया और फिर यह उसकी आदत में शुमार हो गया। मामला पूर्णिया जिले का है। उस शख्स की उम्र 28 साल है जिस पर अपनी 7 साल की बेटी के साथ रेप किया है।
विज्ञापन
चार माह पूर्व हुई थी मां की मौत, एक महीने से पिता कर रहा था रेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की मौत के बाद वह अपनी सात साल की बेटी से गलत हरकत करने लगा। धीरे धीरे वह रेप पर उतर आया और फिर यह उसकी आदत में शुमार हो गया। मामला पूर्णिया जिले का है। मूल रूप से अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र निवासी उस शख्स की उम्र 28 साल है जिस पर अपनी 7 साल की बेटी के साथ एक दो बार नहीं बल्कि एक महीने तक घिनौना काम करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


ऐसे खुला मामला 
गुरुवार की रात उस शख्स ने फिर वही कुकृत्य करने की कोशिश की, लेकिन वह मासूम किसी तरह वहां से भाग निकली और भागते-भागते जलालगढ थाना  क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर रेलवे गुमटी के पास जा खड़ी हुई, मानो लोगों से वह मदद मांग रही हो। रात में अकेली उस मासूम को जब वहां के लोगों ने इस हाल में देखा तो असमय घर से निकलने का कारण पूछा तो, उस मासूम ने जो कुछ कहा वह सुनकर हर कोई हिल गया। बच्ची ने रोते-रोते अपने पिता के सारे कुकर्म की कहानी को सबके सामने रख दिया। कुछ ही देर में उसका पिता भी वहां  पहुंच गया। उसके वहां पहुंचते ही लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इलाजरत है बच्ची 
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना जलालगढ थाना और चाइल्ड लाइन को दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिर बच्ची को जलालगढ पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उस मासूम का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिता एक महीने से कर रहा था घिनौना काम 
इस संबंध में चाइल्ड लाइन के प्रखंड कॉर्डिनेटर जयकृष्ण गुरुंग का कहना है कि बच्ची से पूछते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के अनुसार वह दो भाई बहन है। एक पांच साल का भाई भी है। 4 माह पूर्व उनकी मां की मौत हो गई। बच्ची के अनुसार मां के मरने के बाद से ही वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा था लेकिन पिता के द्वारा धमकाए जाने के कारण वह किसी को बता नहीं पाती थी।

पिता देता था जान से मारने की धमकी
मासूम का कहना है कि जब वह उसे मना करती तब उसके साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही किसी को वह यह कुकृत्य बता न दे इसके लिए वह हमेशा  अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता था। जलालगढ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें