फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Baba : प्रवचन सुन रुखसाना से बनी रुक्मिणी, गंडक नदी में डुबकी लगाई; फिर बॉयफ्रेंड संग मिल ऐसा किया

Mon, 29 May 2023 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: दोनों जयपुर में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने करीब आ गए। 4 साल तक दोनों में प्रेम-प्रसंग चलता रहा। रक्मिणी का दावा है कि वह बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में गई थी। बाबा का प्रवचन सुनकर उसे प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन सुनकर मुजफ्फरपुर की नौशिन परवीन उर्फ रुखसाना (23) अब रुक्मिणी बन गई है। उसने हिन्दू रीति रिवाज से अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी की। उसका बॉयफ्रेंड रोशन कुंवर (26) वैशाली का रहने वाला है। 4 साल तक दोनों में प्रेम-प्रसंग चलता रहा। धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली रक्मिणी का कहना है कि वह बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में गई थी। बाबा का प्रवचन सुनकर ऐसी प्रेरणा मिली। उस वक्त मैं इस्लाम धर्म से थी। इसलिए मैंने डिसाइड किया कि सनातन धर्म स्वीकार करूंगी तो ही शादी करूंगी। इसके बाद वैशाली में गंडक नदी में स्नान कर रीति रिवाज के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया। इसके बाद रोशन के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।

विज्ञापन


गंडक में डुबकी लगाते दोनों - फोटो : अमर उजाला
जयपुर से हुई प्रेम कहानी की शुरुआत
यह प्रेम जयपुर के एक कॉलेज से शुरू हुई। जहां वैशाली लालगंज सहथा स्थित कुंवर टोला के रहने वाला रोशन कुंवर जयपुर इसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। यहां उसकी मुलाकात मुजफ्फरपुर जिले के गिजांस की रहने वाली रुखसाना अंसारी से हुई। दोनों बिहार से थे। देखते ही देखते दोनों करीब आए। 4 साल तक दोनों का अफेयर चलता रहा है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे। एक दिन दोनों बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार में गए। रुखसाना प्रवचन सुनकर प्रभावित हो गई। इसके बाद उसने सनतान धर्म अपनाने के बारे में सोचा। 
विज्ञापन

मंदिर में दोनों की शादी हुई। - फोटो : अमर उजाला
गंडक में डुबकी लगाई, इसके बाद मंदिर शादी की
इसके बाद पूरी रीति रिवाज के साथ उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। रूखसाना अब रुक्मिणी बन गई। उसने गंडक नदी डुबकी लगाई। इसके बाद रोशन और रुकमणी शादी के शादी के बंधन में बंध गए। शादी कराने वाले पंडित कमलाकांत पांडे ने कहा कि यह शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की गई। लड़के और लड़की ने शादी के बंधन में बंधते वक्त एक-दूसरे से 7 वचन निभाने का वादा किया। हमलोग दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं शादी के दौरान दो धर्म को एक होते देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवदंपती ने सभी आशीष लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें