फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेतिया में विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को किया गायब, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 14 Sep 2023 05:57 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया में सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता की हत्या करके साक्ष्य छिपाने के नियत से आरोपी ने शव को ही गायब कर दिया। जिसको लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से गायब शव की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नियत से शव को गायब कर देने का मामला सामने आया है। घटना जिले मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव की है। मृतका की पहचान देवलाल राम के पत्नी आरती देवी (26) के रूप में की गई है। मृतका का मायका रामनगर थाना क्षेत्र के सउसा पंचायत का बेलउरा गांव है।

विज्ञापन


मृतका के भाई धनंजय राम ने बताया कि वह अपने बहन की शादी छह साल पहले मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी मोहर राम के पुत्र देवलाल राम से हुई थी। वहीं, उसकी बहन ने बुधवार की रात 8:30 बजे फोन से परिजनों से बात की। लेकिन गुरुवार के दोपहर यह सूचना मिली कि उसके बहन की हत्या कर शव के साक्ष्य को छिपाने के नियत से गायब कर दिया गया है। उसने बताया कि सूचना की जानकारी मिलते ही वह, उसकी मां बिंदा देवी और उसके पिता जब उसके बहन के ससुराल रमपुरवा गांव पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन घर पर नहीं है। साथ ही उसके ससुराल वाले भी सभी घर छोड़कर फरार है। उन्होंने बताया कि मेरे बहन के तीन बच्चे है। जिसमें से एक बड़ा लड़का मेरे घर पर है। जबकि एक लड़का और एक लड़की मेरी बहन के पास थी। जिसका भी कोई पता नहीं चल रहा है।

मृतका के भाई ने मामले की जानकारी मैनाटांड़ पुलिस को दी। त्वरित घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई है। इधर, मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। पुलिस और मायके वाले शव को गुप्त सूचना के आधार पर मिल रही जानकारी के अनुसार खोजने की कोशिश में जुटे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को बरामद नहीं किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष राजीवनंदन सिन्हा ने बताया है कि परिजनों के द्वारा हत्या की बात बताई जा रही है।शव को पुलिस लगातार खोज रही है। अभी तक शव नहीं मिल पाया है। परिजन के द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें