फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 Sawan : बिहार प्रशासनिक सेवा के 34 अफसरों को 10 जिलों की जगह बाबा भोले की सेवा में मिली पोस्टिंग

Fri, 30 Jun 2023 02:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BAS officers transfer posting on duputation : राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने बाबा भोले के पावन महीने सावन की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को 10 जिलों से बिहार प्रशासनिक सेवा के 34 अफसरों को दो जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है। कुछ की पोस्टिंग जुलाई तो कुछ की अगस्त भर है।
विज्ञापन
सावन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावणी मेला 2023 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। कांवरियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, उन्हें सारी सुवाधाएं मिले, इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासन सेवा के पदाधिकारियों की तैनाती कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि श्रावणी मेला पर श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने, विधि- व्यवस्था का संधारण करने और नियंत्रण कक्ष के सुगम संचालन के लिए बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा और नवादा जिले में पदास्थित बिहार प्रशासनिक सेवा के 34 अफसरों को 4 जुलाई से समाहरणालय भागलपुर और बांका में प्रतिनियुक्त किया जाता है। 

विज्ञापन


जानिए, किस-किस अधिकारियों की हुई पोस्टिंग

  1. प्रभाकर कुमार, वरीय उप समाहर्ता, बेगूसराय
  2. अमरेंद्र कुमार पंकज, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेघरा, बेगूसराय
  3. धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मंझौल बेगूसराय
  4. अनिकेत कुमार, वरीय उप समाहर्ता कटिहार
  5. संतोष कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार
  6. मनीष कुमार झा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बारसोई कटिहार
  7. चंद्र किशोर सिंह, अपर अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी खगड़िया
  8. दीक्षित स्वेतम, वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया
  9. रंजीत कुमार रंजन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्णिया
  10. पुरुषोत्तम, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बायसी
  11. सोमनाथ सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
  12. सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी
  13. शशि कुमार, वरीय उप समाहर्ता बेगूसराय
  14. रविशंकर उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
  15. संजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता कटिहार
  16. रवि प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता कटिहार
  17. चंदन कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता सहरसा
  18. अखिलेश कुमार,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर सहरसा
  19. दिलीप कुमार ध्वज, वरीय उप समाहर्ता सहरसा
  20. संजीव तिवारी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज मधेपुरा
  21. प्रकाश कुमार रजक, अपर अनुमंडल पदाधिकारी जमुई
  22. दुर्गेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जमुई
  23. शशि कुमार, वरीय उप समाहर्ता लखीसराय
  24. शशांक कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी लखीसराय
  25. अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा
  26. विश्वजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता नवादा
  27. राजीव कुमार, वरीय उप समाहर्ता नवादा
  28. प्रशांत अभिषेक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर
  29. राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता नवादा
  30. चंदन कुमार सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली नवादा
  31. सुनील कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी लखीसराय
  32. मनोहर कुमार, साहू जिला पंचायत राज पदाधिकारी मधेपुरा
  33. सुबीर रंजन, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा
  34. कुमार अनुज, वरीय उप समाहर्ता जमुई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें