योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शनिवार को जिस आईपीएस अधिकारी को सस्पेंड किया है। वह आईपीएस हिमांशु कुमार सिंह बिहार पुलिस की नजरों में 'फरार' घोषित है। यूपी पुलिस इस अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दे चुकी है। बता दें कि आईपीएस ने ट्वीट के माध्यम से डीजीपी ऑफिस पर जाति के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि सस्पेंड होने से पहले हिमांशु उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बतौर आईपीएस अधिकारी पोस्ट थे।
ऊधर,आईपीएस हिमांशु के खिलाफ उनकी पत्नी प्रिया ने भी दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप के मामले दर्ज कराए हैं। पत्नी प्रिया के वकील ने कहना है कि आईपीएस दहेज में 6 करोड़ रुपये की जमीन ले चुका है और इस केस में आईपीएस की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है। हालांकि हिमांशु की पत्नी हिमांशु की पत्नी का कहना है कि वह दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के मामले को लेकर वह पीएमओ तक को पत्र लिख चुकी हैं।