गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने ईंट के टुकड़े से हड्डे के छत्ते पर मार दिया। देखते ही देखते हड्डों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते तीन बच्चों को काट लिया।
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव मे हड्डा (जहरीला कीड़ा) के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृत बच्चा गांव के ही ललनदेव पटेल का पुत्र अनुष कुमार की मौत हो गई। वहीं रेफर हुए दोनों बच्चों की पहचान इसी गांव के हरेश पटेल का पुत्र रितिक कुमार और अमिंन्द्र पटेल का पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
देखते ही देखते हड्डे के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने ईंट के टुकड़े से हड्डे के छत्ते पर मार दिया। देखते ही देखते हड्डों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते तीन बच्चों को काट लिया। बच्चों के परिजनों ने आननफानन में बच्चों को इलाज के लिये बरौली पीएचसी में भर्ती कराय। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल मे रेफर कर दिया। परिजनों ने तीनों बच्चों को इलाज के लिए भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने अनुष कुमार को मृत घोषित कर दिया।
जहरीले कीड़े की एक प्रजाति ने इन तीनों बच्चों को काटा
साथ ही रितिक कुमार व रोहित कुमार को बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर रेफर कर दिया। अनुष की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई। इधर, गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि जहरीले कीड़े की एक प्रजाति ने इन तीनों बच्चों को काटा है। स्थानीय लोग इस कीड़े को हड्डा कहते हैं।