फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्रशांत किशोर को सीरियस नहीं लेते बिहार के मंत्री, इंडी एलायंस में सीएम नीतीश को लेकर कही यह बात

Fri, 03 Nov 2023 03:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Congress Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन पहले इंडी एलायंस के निष्क्रिय होने को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया और अब बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि उन्हें लगा तो बोलेंगे ही। मंत्री ने मुख्यमंत्री को इस एलायंस का फाउंडर बताया।
विज्ञापन
जल संसाधन एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की पटना में पहली बैठक बुलाकर एक मंच दिया। यह बात सही है, लेकिन उन्हें 'संयोजक' नहीं बनाया गया। बाद में जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें इस गठबंधन का 'सूत्रधार' करार दिया। अब बिहार सरकार के जल संसाधन एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने उन्हें इंडी एलायंस का फाउंडर, यानी 'संस्थापक' बताया है। उन्होंने इसी आधार पर कहा कि मुख्यमंत्री को अगर एलायंस में कुछ भी लगेगा तो बोलेंगे ही। इसी क्रम में उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा- "सीरियस बात कीजिए। विपक्ष कुछ सवाल करता है तो जवाब दूंगा।"

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें