फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण! 18 घंटे बाद पता चला पति ने पत्नी को जबरन उठाया था

Mon, 06 Feb 2023 11:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े एक युवती को उठाकर ले जाने का सीसीटीवी सामने आया है। घटना अहियापुर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दादर रोड पर रविवार को हुई। अब 18 घंटे बाद पुलिस ने जांच कर कहा है कि पत्नी को पति ने उठाया था। 
विज्ञापन
लड़की का अपहरण कर ले जाते हुए कार सवार लोग - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े एक लड़की को उठाकर ले जाने का सीसीटीवी सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दादर रोड की है जहां एक लड़की को कार सवार कुछ लोग जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए हैं। यह पूरी घटना दादर रोड के एक टाइल्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब करीब 18 घंटे बाद पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर मीनापुर थाना क्षेत्र पहुंची और जाकर स्पष्ट हुआ कि पति-पत्नी में झंझट के कारण यह स्थिति बनी थी। पति ही जबरन पत्नी को समझाने के लिए उठा ले गया था। 

विज्ञापन


सीसीटीवी में घटना देख अपहरण की बात उठी, परेशान रही पुलिस
इससे पहले सीसीटीवी फुटेज के कारण अपहरण की बात सामने आने से पुलिस परेशान थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि ब्लू जींस और पिंक कलर का टीशर्ट पहनी लड़की रास्ते से जा रही है। तभी सामने से एक कार आकर वहां रुकी। कार के रुकते ही कार में सवार कुछ व्यक्ति अचानक कार से उतर कर सामने से आ रही लड़की की तरफ बढ़ने लगते हैं। लड़की उन लोगों को अपनी तरफ आते देख भागने लगती है। फिर उन लोगों ने लड़की को रुकने को कहा, लेकिन लड़की उनलोगों को देखकर भागने लगती है। इस बीच कार सवार लोगों ने खदेड़ कर लड़की को पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले भागे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना अहियापुर पुलिस को दी गई।

गाड़ी के नंबर से मीनापुर पहुंची पुलिस, तब अगले दिन खुला पूरा केस
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि कुछ देर के बाद डीएसपी टाउन राघव दयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने भी स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन सुबह 10 बजे तक मामले का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस का कहना था कि अभी तक किसी के द्वारा थाने में गायब होने की शिकायत नहीं आई है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के सीसीटीवी को खंगालते हुए कार के नंबर का पता लगा रही थी। बाद में पुलिस कार के नंबर के आधार पर मीनापुर इलाके की पहुंची। सुबह 11 बजे जाकर पूरी कहानी सामने आई कि यह पति-पत्नी के बीच झंझट का मामला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें