फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भाजपा नेता की हत्या, पुलिस बोली- रॉड से मारा, पोस्टमार्टम में निकली यह वजह

Sat, 01 Jun 2019 03:06 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय खबरों के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है, जब हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा पंचायत अध्यक्ष 40 वर्षीय गोपाल सिंह की सिर में गोली मार दी। पुलिस का कहना था कि उनके सिर पर रॉड से वार कर हत्या की गई है, जबकि पोस्टमार्टम के दौरान उनके सिर में गोली फंसी मिली। 

विज्ञापन


गोपाल, अमरौर के रहने वाले थे और अमरौर किरतपुर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष थे। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने अंग्रेजी ढाला के पास एनएच 31 को एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कोशिश पर स्थिति सामान्य हुई। 

अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गोपाल दिव्यांग थे। उनका अमरौर में नेशनल हाईवे 31 पर राजहंस ढाबा भी है। हत्यारों ने गोपाल सिंह को तब गोली मार दी जब वे घर के दरवाजे के आगे खटिया पर सो रहे थे। सुबह जब गोपाल की चाची चाय देने के लिए गई तो देखा कि गोपाल के सिर से खून बह रहा है। उनके चिल्लाने पर लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


गोपाल दिव्यांग होते हुए भी मेहनती व मिलनसार थे। मेहनत के बल पर उन्होंने अलग पहचान बना ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कारण गोपाल की हत्या हुई है। वैसे परिजनों ने शुरू में कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन बाद में दुश्मनी की बात की दबी जुबान से चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी देखें: 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें