फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में छठी क्लास के स्टूडेंट का अपहरण, मैसेज भेजकर 40 लाख की मांगी फिरौती

Fri, 17 Mar 2023 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: राजधानी पटना में छठी कक्षा के छात्र तुषार का अपहरण हो गया है। वह शिक्षक का पुत्र है। अपराधियों ने छोड़ने के बदले 40 लाख की फिरौती मांगी है। अपराधियों ने छात्र के ही मौबाइल से मैसेज भेजा है।
विज्ञापन
छात्र तुषार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में छठी कक्षा के छात्र तुषार (12) का अपहरण हो गया है। अपराधियों ने छोड़ने के बदले 40 लाख की फिरौती मांगी है। अपराधियों ने छात्र के ही मौबाइल से मैसेज भेजा है। इसमें लिखा कि कल फोन ऑन करेंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक पैसों का इंतजाम हो जाए तो बेटे के फोन पर YES लिखकर मैसेज भेज देना। तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है कि तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है। पुलिस में गए तो पैसा लेने के पहले ही उसे मार दूंगा। तेरा बच्चा मुझे नहीं पहचानता है। आगे जो होगा तुम जिम्मेदार होगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं अपराधियों ने वॉइस मैसज भी भेजा है। इसमें कहा गया कि तुम पर हमारी नजर है। पुलिस से शिकायत भूलकर भी मत करना। अगर शिकायत किया तो तुषार को जान से मार दूंगा। शुक्रवार रात 8 बजे तक 40 लाख रुपए नहीं मिले तो तुषार को मैं जान से मार दूंगा। पुलिस में जाने की गलती मत करना, नहीं तो तुम्हारे बच्चे को मार दूंगा। यह मैसेज पढ़कर परिवार दहशत में आ गए। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका जता रही है। वह पुलिस से न्याय की गुहार लगे हैं। 
 

विज्ञापन

मैसेज भेजकर मांगी फिरौती की रकम। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम तुषार घर से बाहर निकला था
छात्र की पहचान बिहटा प्रखंड के श्रीरामपुर निवासी शिक्षक राज किशोर पंडित के इकलौते पुत्र कक्षा छह के छात्र तुषार कुमार के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि गुरवार शाम 6 बजे तुषार घर से बाहर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो हमलोगों को चिंता होने लगी। काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन वह भी बंद बता रहा था। स्वजनों ने तुषार के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने तुषार की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह उसे मोबाइल से वॉइस मैसेज आया। तब पता चला कि उसका अपहरण हो गया है। छोड़ने के बदले 40 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। पुलिस से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें