फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Bihar : 14 साल की लड़की से रेप, दरिंदे ने गले पर वारकर जान से मारने की कोशिश भी की; अस्पताल में भर्ती

Mon, 01 May 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar : युवक लड़की के साथ जबरन हाथापाई करने लगा। लड़की छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन दरिंदे ने उसकी एक सुनी और गंदा काम करता रहा। लड़की कहीं मुंह न खोले इसलिए दरिंदे ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका में 14 साल की आदिवासी लड़की के साथ रेप हुआ है। इतना ही नहीं दरिंदे ने धारदार हथियार से उसके गले पर वारकर घायल कर दिया। लड़की बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गया। कुछ घंटे बाद लड़की होश में आई तो वह घर पहुंची। घरवाले उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए। आननफानन में उसे कटोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत गंभीर उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की की हालत गंभीर है। मामला आनंदपुर ओपी इलाके की है। परिजनों का कहना है कि वह खेत गई थी, तभी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 



आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई। ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पीड़ित लड़की के पिता के फर्द बयान पर रविवार शाम को घटना में संलिप्त आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

घर से दक्षिण की ओर नदी किनारे शौच करने गई थी
परिजनों का कहना है कि लड़की अपने घर से दक्षिण की ओर नदी किनारे शौच करने गई थी। पहले से घात लगाए बैठा युवक लड़की के साथ जबरन हाथापाई करने लगा। लड़की छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन दरिंदे ने उसकी एक सुनी और गंदा काम करता रहा। लड़की कहीं मुंह न खोले इसलिए दरिंदे ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। वह बेहोश हो गई तो उसे मृत समझकर दरिंदा वहां से फरार हो गया। परिजनों ने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर है। वह दर्द में है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और दरिंदे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें