फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सरकार बाल विवाह रोक रही... यहां 13 साल की बच्ची को शादी के लिए उठा ले गए युवक

Tue, 14 Mar 2023 11:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar:बिहार सरकार बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटियों की सुरक्षा की बात कर रही है। बेतिया में शादी की नियत से 13 साल की लड़की का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन
बेतिया में 13 साल की लड़की का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटियों की सुरक्षा की बात कर रही है। वहीं बेतिया में शादी की नियत से 13 साल की लड़की का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की के गांव के ही युवक ने दो दोस्तों के सहयोग से हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया। मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। परिजन पुलिस ने लड़की की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


3 युवकों ने मिलकर किया अगवा
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर के बगल में चापाकल पर पानी भर रही थी। उसी दौरान उनके ही गांव के बृजेश कुमार (20) अपने दोस्त विक्रम कुमार (18) और सैफुल्ला मियां (22) के सहयोग से हथियार के बल पर शादी की नियत से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। कहीं अज्ञात जगह ले जाकर छुपा दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूछताछ करने बृजेश के घर जाने पर उसके परिवार वाले गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही
इस संबंध में शिकारपुर थानेदार रामाश्रय यादव ने बताया कि अपहृत नाबालिग लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अपहृत  लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। किसी भी कीमत पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें