फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगमा नदी में डूबने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, शव की तलाश जारी; परिवार में पसरा मातम

Fri, 18 Jul 2025 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का पता नहीं चल पाया था। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरिया गांव के पास स्थित खगमा पुल पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुल के समीप नहाने के दौरान 12 वर्षीय छात्रा मौसम कुमारी की खगमा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मौसम कुमारी कोपरिया वार्ड संख्या-13 निवासी अरुण यादव की पुत्री थी और स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, मौसम अपनी सहेलियों के साथ सलखुआ बाजार से लौटते समय खगमा पुल के पास रुकी, जहां सभी बच्चियां नदी में नहाने लगीं। इस दौरान मौसम गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


पढ़ें: बलिया में राम जानकी मंदिर के पुजारी की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का पता नहीं चल पाया था। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी (सीओ) पुष्पांजलि कुमारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी जारी है और एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है ताकि राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। फिलहाल बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना का विस्तृत कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें