फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'यह देश सबका है', भाषा विवाद पर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का कड़ा बयान

Mon, 07 Jul 2025 05:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने मुंबई में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां भाषा के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में निरहुआ ने हाल ही में मुंबई में मराठी भाषा को लेकर हुए विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अलग-अलग जाति, धर्म, और भाषाओं के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, “यह देश सबका है। भाषा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जो ऐसा कर रहे हैं, हम उनका विरोध करते हैं और सभी को विरोध करना चाहिए।”


यह भी पढ़ें:  चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे
विज्ञापन



निरहुआ ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में देशभर के कलाकार काम करते हैं — चाहे वे बिहार, यूपी, बंगाल या दक्षिण भारत से क्यों न हों। सभी अपनी-अपनी भाषाओं और संस्कृतियों के साथ योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, “जब हम मुंबई में फिल्म बनाते हैं, तो उसमें हर भाषा के लोग साथ काम करते हैं। यही भारत की असली पहचान है – अनेकता में एकता।”
विज्ञापन


भाषा आधारित विवादों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह मानसिकता देश को कमजोर करने वाली है और इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री, खासकर मुंबई, पूरे देश के कलाकारों की है, न कि किसी एक भाषा या समुदाय की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें