फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीम संसद में बोले सीएम नीतीश कुमार- दो लाख से ज्यादा की भीड़ दिख रही, दिल्ली वालों को देखना चाहिए

Sun, 26 Nov 2023 02:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि इस भीम संसद शामिल होने वाले लोगों के लिए काफी व्यापक इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों (I.N.D.I.A.) में अगुआ की भूमिका निभाने वाले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने आज पिछड़े और दलित समुदाय के वोट को साधने लिए बड़े कार्यक्रम का आयोगजन किया। इसका नाम दिया भीम संसद। रविवार को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से दलित समुदाय के लोग शामिल हुए। जदयू की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री संजय झा समेत कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए। 

विज्ञापन


लोगों को संबांधित करते हुए सीएम नीतश कुमार ने फिर से विशेष राज्य के दर्जे की बात कही। उन्होंने कहा कि हमलोग केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। उन्होंने इस अभियान के लिए आम लोगों से साथ देने की अपील भी की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम 2 लाख से ज्यादा भीड़ दिख रही है। ऐसे में लगता है कि यह कार्यक्रम गांधी मैदान में करना चाहिए था। सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी को कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी।  सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का नाम लिए बिना ही एक बार फिर से हमला बोला। कहा कि दिल्ली में जो लोग राज कर रहे हैं, वह इस भीड़ को देख लें। भाजपा के बापू सभागार वाले कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वहां तो बोगस कार्यक्रम होता है, पर यहां की भीड़ देख लीजिए।

सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

आपातकाल से भी बदतर स्थिति लाई गई है
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यक्रम से पहले कहा कि आज जो देश के हालात हैं, देश में जो राजनीतिक की जो संवेदनशील स्थिति है। अहंकारी सरकार द्वारा आपातकाल से भी बदतर स्थिति लाई गई है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में हैं। भाजपा के लोग विपक्ष में बैठे नेताओं को परेशान कर रहे हैं। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि 26 नवंबर को वेटनरी कॉलेज मैदान में भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि इस भीम संसद शामिल होने वाले लोगों के लिए काफी व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

विज्ञापन

भीम संसद में सीएम नीतीश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला
देश के दलित और आदिवासी वर्ग में दहशत का माहौल
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज देश के दलित और आदिवासी वर्ग में दहशत का माहौल है। उन्हें लगता है कि भाजपा उनके आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर सकती है। इसलिए जदयू आने वाले दिनों में भीम संसद का आयोजन करेगी। इसमें सभी राज्य के लोग शामिल होंगे। बाबा साहेब और महात्मा गांधी के अनुयायियों को पटना में बुलाया गया। भाजपा वाले किस तरह से आरक्षण के विरोध में काम कर रहे हैं, उसके बारे में जागरूक किया गया। यह पार्टी का कार्यक्रम है। इसमें अगर महागठबंधन के अन्य दल भी आना चाहेंगे तो वह आ सकते हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर न देखें। यह हमलोगों की पीढ़ी के आने वाले भविष्य को लेकर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें