फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर बवाल, पशुपति पारस ने कहा- बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल

Fri, 14 Apr 2023 01:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। राकेश पासवान के समर्थकों ने उनके शव को लालगंज बाजार में घुमाया और जमकर हंगामा किया।तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
शव यात्रा में भड़के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में गुरुवार की शाम भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को राकेश पासवान के समर्थकों ने उनके शव को लालगंज बाजार में घुमाया और जमकर हंगामा किया। इस क्रम में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस विरोध में रात में भी आक्रोशित लोगों ने लालगंज के तीन पुलवा चौक के पास कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन


गुरूवार की शाम हुई थी हत्या
गुरुवार की शाम भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की अज्ञात अपराधियों ने घर पर चढ़कर गोली मारकर कर उनकी हत्या कर दी थी। ग्रामीणों का कहना था कि बाइक पर सवार अपराधी उनके घर पर आएऔर उनसे बात किया। जाने के क्रम में उन्हें प्रणाम किया और फिर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।    

 
 

पशुपति परस के साथ राकेश पासवान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा नीतीश जी का पुलिस प्रशासन पर पकड़ समाप्त  
दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव राकेश पासवान के शव यात्रा में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी शामिल हुए। वह लालगंज के जहानाबाद बसंता घाट पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने सारण सहित अन्य बैंक लूट और हत्या का हवाला देते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जब से पार्टी बदलकर राजद के साथ गए हैं तब से उनकी प्रशासन पर से पकड़ समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार असहाय मुख्यमंत्री माने गये हैं। इसीलिए लगता है कि लॉ एंड ऑर्डर में सुधार नहीं होगा। नालंदा और रोहतास जिलों में रामनवमी में हुए दंगे को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अपराध रोकने में अक्षम है।

भाई को सरकार सुरक्षा मुहैया कराए
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अपराधियों ने राकेश के भाई को भी मरने की कोशिश की थी लेकिन वह बच गया इसलिए मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि राकेश के भाई को सरकार सुरक्षा मुहैया कराए। साथ ही उन्होने केंद्र सरकार से यह मांग किया है कि इस मामले की जांच केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए। और परिजन को सरकारी नौकरी मिले।
विज्ञापन

परिजन से मिलते चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
वैशाली पहुंचे चिराग सरकार पर जमकर बरसे
वैशाली में राकेश पासवान की हत्या के बाद चिराग पासवान लालगंज के पचदमिया गांव और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। चिराग पासवान के पहुंचते ही शोकाकुल परिजन चिराग पासवान के गले से लिपटकर रोने बिलखने लगे। फिर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक साथ अलग अलग जिलों में कितने लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। आज वही अपराध, आज वही घटनाएं, वही सांप्रदायिक दंगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में आए दिन हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार खामोश है। चिराग पासवान ने जिला के वरीय अधिकारीयों को फोन कर घटना की जानकारी ली और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें