फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बांका में सौतन संग साजिश कर पत्नी की हत्या, नदी किनारे बालू में दबाया शव

Thu, 04 Sep 2025 02:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका जिले के अमजोरा गांव में वैवाहिक विवाद खौफनाक रूप ले लिया। पति शिवचरण दास और उसकी दूसरी पत्नी पूजा देवी ने मिलकर पहली पत्नी सावित्री देवी (34) की हत्या कर शव बढ़ुआ नदी के सत्ती घाट पर दबा दिया।
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में बुधवार की रात वैवाहिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। यहां पति शिवचरण दास और उसकी दूसरी पत्नी पूजा देवी ने मिलकर पहली पत्नी सावित्री देवी (34) की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गांव के पास स्थित बढ़ुआ नदी के सत्ती घाट पर बालू में दबा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार और इंस्पेक्टर मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की दूसरी पत्नी पूजा देवी को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति शिवचरण दास फरार बताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि सावित्री देवी का जीवन पति की दूसरी शादी के बाद से ही नरक बन गया था। अक्सर प्रताड़ित होने वाली सावित्री देवी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। बुधवार की रात मामूली कहासुनी के बाद आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी ने मिलकर हत्या की। मृतका का 14 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव दास भी परिवार की स्थिति देखकर काम करने के लिए घर छोड़ चुका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 
विज्ञापन


घटना की जानकारी फैलते ही उपमुखिया सुजीत रमानी, पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र और मायके पक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें