फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: साली के साथ छेड़छाड़ करने पर अपराधियों ने चला दी गोली, बहनोई सहित दो को उतारा मौत के घाट

Thu, 05 Mar 2026 02:46 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र में होली के दौरान साली से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने बहनोई समेत दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र में होली के दौरान साली के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने बहनोई समेत दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव की है।

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के कोलवार भौरकाट निवासी स्व. सदानंद मंडल के पुत्र गुलशन कुमार तथा अनिल मंडल के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। वहीं बिजो मंडल के पुत्र राजेश कुमार गोली लगने से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार का ससुराल इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चंडीस्थान में है। वह अपनी पत्नी के साथ 3 मार्च को ससुराल आया था। 4 मार्च को होली के मौके पर गुलशन के दोस्त नीरज कुमार और राजेश कुमार भी बाइक से उसके ससुराल पहुंच गए।

साली के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया

विज्ञापन

होली खेलने के बाद तीनों गुलशन के मौसिया ससुराल, जो परवत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव में देवन मंडल का घर है, वहां चले गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान साली के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत NDA के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अमित शाह क्या कर रहे?

फायरिंग में गुलशन कुमार और नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें