फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramshila Setu: ट्रेन ट्रैक नहीं था विक्रमशिला सेतु पर, मगर गिरने से रेलवे भी प्रभावित; कहां-कैसा असर पड़ेगा

Mon, 04 May 2026 12:32 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भागलपुर जंक्शन से बहुत सारे लोग कटिहार-पूर्णिया आदि जाते थे। इसी तरह, नवगछिया स्टेशन उतरकर भी लोग भागलपुर आते थे। विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद यह विकल्प खत्म हो गया है। भागलपुर की ट्रेनों पर भार बढ़ेगा। नवगछिया स्टेशन पर वीरानी छाएगी।

विज्ञापन
भागलपुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर का विक्रमशिला सेतु क्या गिरा, बिहार में जैसे हाहाकार मच गया। सरकार को आननफानन में प्रेस कांफ्रेंस कर दावा करना पड़ा कि तीन महीने में ठीक कर लेंगे। सेना लगाएंगे। लेकिन, परेशानी तीन महीने की भी हो तो कम नहीं। सड़क मार्ग पर संकट किस तरह का है, यह नीचे की खबरों के लिंक से समझ सकते हैं और विकल्प भी। इस खबर में बात रेलवे की। विक्रमशिला सेतु पर ट्रेन की आवाजाही नहीं, जैसा राजेंद्र सेतु पर है। लेकिन, विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद ट्रेन का पूरा सिस्टम हल जाएगा। एक तरफ जमालपुर-भागलपुर रूट पर दबाव बढ़ेगा, दूसरी तरफ नवगछिया स्टेशन पर वीरानी छाएगी। इसके अलावा, खगड़िया जंक्शन पर भी दबाव बढ़ेगा। यात्रियों के लिए क्या बदल रहा है, समझिए।

यह खबर भी पढ़िए-Vikramshila Setu: 'गिरने वाला हूं'- डेढ़ महीने पहले विक्रमशिला सेतु ने बताया था; अफसर बोल रहे थे- सुरक्षित है

विज्ञापन

भागलपुर जाने के लिए नवगछिया का विकल्प खत्म
कटिहार या पटना की तरफ से लोग समय बचाने के लिए नवगछिया रूट की ट्रेन लेते थे। सीधे भागलपुर जाने वाली ट्रेनें लखीसराय, किउल होकर जमालपुर के रास्ते घूमकर जाती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के लिए नवगछिया का विकल्प बेहतर होता था। इस रूट पर ट्रेनें भी समय के हिसाब से सही हैं। लेकिन, नवगछिया और भागलपुर को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद यह जगह पिछली सदी के दौर में चला गया है। तब नाव ही गंगा पार करने का सहारा था। अब जो लोग गलतफहमी में या जानकारी के अभाव में कटिहार या पटना की तरफ से नवगछिया उतर गए, उन्हें भागलपुर जाने में सौ जतन उठाने होंगे। इसलिए, नवगछिया का विकल्प एक तरह से पुल बनने तक खत्म हो चुका है। इस स्टेशन की रौनक एक ही दिन में खत्म हो गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद

भागलपुर और खगड़िया के रूट पर भीड़ बढ़ेगी

पटना से लखीसराय, किउल, जमालपुर होकर भागलपुर की ट्रेनें चलती हैं। सीमित हैं, लेकिन विक्रमशिला जैसे बेहतर विकल्प हैं। अब इन ट्रेनों पर दबाव बढ़ेगा। पटना की ओर से भागलपुर जाने के लिए और भागलपुर से इस तरफ आने के लिए सड़क के जाम में फंसने से बेहतर ट्रेन का रास्ता होगा, लेकिन भीड़ यहां अब बहुत ज्यादा होगी। इसके अलावा, खगड़िया अब मुंगेर से रेल मार्ग के जरिए भी जुड़ गया है तो भागलपुर जाने वालों के लिए यह भी एक माध्यम होगा। श्रीकृष्ण सेतु पर राजेंद्र सेतु की तरह रेल और सड़क का विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें