फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी सोच: गर्ल्स हॉस्टल में शरिया कानून लागू करने की कोशिश, बुर्का पहनने के फरमान पर छात्राओं ने किया पथराव 

Sun, 12 Sep 2021 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक हॉस्टल के अंदर भी पैंट पहनने पर गालियां देती हैं। माता-पिता को फोन कर गलत जानकारी देती हैं। 
 
विज्ञापन
बुर्का में महिलाएं (प्रतीकात्मक फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में एक गर्ल्स हॉस्टल में शरिया कानून लागू करवाने की कोशिश की जा रही है। यहां पर छात्रावास अधीक्षक ने छात्राओं को हॉस्टल के अंदर भी बुर्का पहनने का फरमान सुना दिया है, जिसके बाद छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा। मामला इतना बढ़ गया कि हॉस्टल के गेट पर पथराव भी हुआ। इसके बाद अंचल अधिकारी स्मिता झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


पैंट पहनने पर गाली देती हैं अधीक्षक
छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षक पर कई आरोप लगाए। एक छात्रा ने बताया कि छात्रावास के अंदर जब लड़कियां पैंट पहनती हैं तो अधीक्षक उन्हें बहुत गालियां देती हैं। माता-पिता को फोन करके गलत जानकारी देती हैं। एक पीएचडी स्कॉलर ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर समय बुर्का पहनना आसान नहीं है। इसलिए छात्राएं हॉस्टल के अंदर पायजामा पहनती हैं, लेकिन अधीक्षक का कहना है कि यहां भी हर समय बुर्का पहनें। 



शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचा मामला 
छात्राओं को बुर्का पहनने का फरमान का मामला जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंच चुका है। अंचल अधिकारी स्मिता झा का कहना है कि छात्राओं और छात्रावास अधीक्षक के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें