फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में सोने के आभूषण बनाने के दौरान अचानक हुई कारीगर की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 19 Apr 2023 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, पिंटू कुमार आभूषण बनाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। फिर कारीगर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस दुकान संचालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र से बुधवार को सोने के आभूषण की दुकान में कारीगर की अचानक मौत हो गई। मृतक का नाम पिंटू कुमार है जो कोलकाता का रहने वाला है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सोना पट्टी का है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिंटू कुमार दो साल से भागलपुर में विकेश कुमार नामक व्यक्ति की दुकान में सोने के आभूषण बनाने का काम करता था। बुधवार को आभूषण बनाने के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, पिंटू कुमार आभूषण बनाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। फिर कारीगर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस दुकान संचालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें