फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahnawaz Hussain: 'हमारी कौम किसी के बहकावे में न आए, मुर्शिदाबाद से निकली चिंगारी देश को नहीं जला सकती'

Fri, 18 Apr 2025 08:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Shahnawaz Hussain Statement: सैयद शाहनवाज हुसैन बोले, हमारी कौम किसी के बहकावे में न आए। मुर्शिदाबाद से निकली चिंगारी देश को नहीं जला सकती। भागलपुर में वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में एकता और मोहब्बत की आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के लोग एकता, भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देते हैं। लेकिन मुर्शिदाबाद से नफरत, हिंसा की बातें निकल कर आ रही हैं। वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए जिले के सभी मुस्लिम भाइयों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही।

विज्ञापन


भागलपुर में भाजपा की ओर आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन ने कहा, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नफरत की चिंगारी से समूचे देश को जलाने की नापाक हरकत की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के लोग इस नफरत की राजनीति में संलिप्त हैं। ये लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। हमको इसके बहकावे में नहीं आना है, हमारी कौम जज्बाती है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा जल संसाधन विभाग, नदियों के कटाव से सुरक्षा मिल सकेगी
विज्ञापन


साल 1947 में मो. अली जिन्ना के मजहब के नाम पर मुल्क बनाने की बात पर बहकावे में आकर जो लोग पाकिस्तान चले गए। आज ऐसे लोग दर-दर भटक रहे हैं। उनकी हालत खराब है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून के तहत एक इंच भी जमीन किसी मस्जिद, कब्रिस्तान या दरगाह से छिनी नहीं जाएगी। कुछ लोग हमारे मुस्लिम भाइयों के बीच इस कानून के खिलाफ गलत बातों को प्रचारित कर रहे हैं। जो बिल्कुल ही गलत है। यह कानून गरीब, लाचार और पसमांदा मुस्लिम भाइयों के हित में है। यह किसी के खिलाफ नहीं है। साल 2013 में मैंने संसद में वक्फ संशोधन बिल को लेकर कहा था कि वक्फ की सारी जमीन को मुस्लिम भाइयों को सौंप देना चाहिए। ये खुद अपनी हथेली से तकदीर को लिखेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों के लिए भारत से अच्छा देश, हिंदुओं के समान अच्छा मित्र और नरेंद्र मोदी की तरह एक अच्छा नेता कोई और नहीं हो सकता, यह मुल्क उनका भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा' डॉ. सुनील सिंह का बयान 

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सभी लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाए। शाहनवाज हुसैन ने कहा, बिहार में राजद खुद को डूबने से बचा ले, यही बड़ी बात होगी। हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है। कोई ताकत देश में एकता के अटूट बंधन को नहीं तोड़ सकती।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत भागलपुर से की जा रही है। यहां के लोग गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले लोग हैं। यहां से जो बातें निकलती हैं, वह दूर तक जाती है। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम तबके के लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें