फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल के आरोपों को ठुकराया, न्यायालय और पार्टी पर जताया भरोसा

Sat, 16 Aug 2025 10:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सांसद अजय मंडल ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर विधायक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को निराधार और गलत बताया।
 
विज्ञापन
सांसद अजय मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर से जदयू सांसद अजय मंडल और जदयू विधायक गोपाल मंडल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सांसद अजय मंडल ने घोघा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक के गंभीर आरोपों और अमर्यादित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। प्रेस वार्ता में सांसद ने विधायक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया।
विज्ञापन


उन्होंने साफ कहा कि उनका विधायक गोपाल मंडल से कोई निजी या राजनीतिक विवाद नहीं है, विवाद सिर्फ इतना है कि वे जनता की सेवा में लगे रहते हैं, जबकि विधायक इस दिशा में सक्रिय नहीं हैं। सांसद ने कहा – “मैं पद का सम्मान करता हूं, इसलिए चुप हूं। विधायक को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।” सांसद अजय मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने मामले की जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी है और अब पार्टी स्तर पर जो भी कार्रवाई होगी, उसे वे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कानून और न्यायालय पर भरोसा करते हैं और कोर्ट के निर्णय का पालन करेंगे।

2025 का लक्ष्य 225 सीटें
सांसद ने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं और उनका लक्ष्य है कि जदयू 225 सीटों का आंकड़ा हासिल करे।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन



अपर्णा का पलटवार
प्रेस वार्ता में मौजूद जदयू नेत्री अपर्णा ने भी विधायक गोपाल मंडल की अभद्र टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा – “यह मेरे राजनीतिक जीवन का कड़वा अनुभव है। जैसे भगवान शंकर ने विष का सेवन किया था, उसी तरह मैं भी राजनीति का विष पी रही हूं।” अपर्णा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास से महिलाएं आज सुरक्षित और सशक्त हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री और जदयू प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है और अब पार्टी के फैसले का इंतजार करेंगी।
विज्ञापन


विधायक के गंभीर आरोप
गौरतलब है कि बीते 14 अगस्त को जदयू विधायक गोपाल मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद अजय मंडल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें एचआईवी पॉजिटिव होने, पासिंग गिरोह चलाने, अफीम की खेती कराने और यहां तक कि मुख्यमंत्री बदलने की साजिश तक शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें