फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी से तेल लेने के बहाने बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Mar 2023 10:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में गौराचौकी स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर पंप कर्मी को लूट लिया। पेट्रोल पंप के मालिक ने घटना की जानकारी कजरेली पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल लेने के बहाने पंप कर्मी को हथियार के बल पर लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भागलपुर के कजरेली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना गौराचौकी स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर घटी। जहां बेखौफ बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक तांडव मचाया और पैसे लूट कर फरार हो गए। वहीं, घटना को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक ने मामले की जानकारी कजरेली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप के स्टाफ विक्रम यादव ने बताया कि वह पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान दो बाइक से छह लोग पहुंचे और दो-दो सौ रुपये का पेट्रोल बाइक में डालने की बात कही। पेट्रोल पंप कर्मी पेट्रोल देने के लिए आगे बढ़ा। पीछे से एक युवक ने उसका मुंह दबाया और पीछे ले गए, फिर मारपीट कर पास पड़े रुपये छीन लिए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कजरेली थाना अध्यक्ष नवनीश कुमार ने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है। मामले में पंप कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें