फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांका में आसमान से बरपा कहर, कुछ ही मिनटों में उजड़ गए 3 परिवार! छात्र और मासूम समेत तीन की मौत

Wed, 01 Jul 2026 10:44 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका जिले में बुधवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक छात्र, एक 8 वर्षीय मासूम और एक मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी घटनाएं अचानक बदले मौसम और हल्की बारिश के दौरान हुईं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले में बुधवार की दोपहर अचानक बदले मौसम ने देखते ही देखते तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हल्की बारिश और गरज-चमक के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक छात्र, एक मासूम बालक और एक मजदूर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रभावित गांवों में शोक और मातम का माहौल है।

विज्ञापन


खेत में काम कर रहे मजदूर पर गिरी बिजली
जानकारी के अनुसार, धनकुंड थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 36 वर्षीय गणेश राय खेत में धान का बिचड़ा लगाने के काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद किसानों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

परिवार का इकलौता सहारा छिन गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गणेश राय अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम के पास खड़े छात्र की भी गई जान
वहीं रजौन प्रखंड के खैरा गांव स्थित स्टेडियम के समीप हल्की बूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय छात्र सन्नी कुमार की मौत हो गई। वह धनसार गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र था और घटना के समय स्टेडियम के समीप मौजूद था।

क्रिकेट खेल रहे 8 साल के मासूम पर टूटा कहर
उधर कटोरिया प्रखंड की मौथाबारी पंचायत अंतर्गत जुगलीरायकुरा गांव में घर के समीप क्रिकेट खेल रहे 8 वर्षीय मोहम्मद इसान अंसारी भी वज्रपात की चपेट में आ गया। गंभीर झटके के कारण उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन


प्रशासन ने जारी की चेतावनी
एक ही दिन में जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में हुई इन दर्दनाक घटनाओं ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें