फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कल गांधी मैदान में शपथ से पहले मंत्रियों की सूची पर लगाएंगे अंतिम मुहर

Wed, 06 May 2026 09:14 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कल कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण कार्यक्रम है, जिसमें हिस्सा लेने गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अब कल शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पहले मंत्रियों की सूची पर वह मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आज पटना पहुँच गए।  उनके साथ नितिन नवीन भी थे। कल गांधी मैदान एक नए इतिहास का गवाह बनेगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अनंत सिंह को अब कौन-कैसे बचाएगा? हर बार जेल जाकर निकल रहे; इस बार क्या होगा?

मौर्या होटल में हो रही बैठक 
बताया जा रहा है कि मौर्या होटल में अमित शाह अब बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रियों की संभावित सूची लेकर अमित शाह से चर्चा होगी। यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार नहीं, बल्कि कैबिनेट विस्तार से पहले की वो फाइनल स्क्रूटनी है, जो बिहार की नई टीम का भविष्य तय करेगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से गांधी मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके। प्रशासन और सत्ताधारी दल इसे सिर्फ एक शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन मान रहे हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नए चेहरे को भी मौका देगी भाजपा, नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी से कितने मंत्री बन रहे?

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 
अब नज़रें कल यानी 7 मई पर टिकी हैं। दोपहर 12 बजे पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और नई टीम शपथ लेगी। बताया जा रहा है कि भाजपा कोटा से 12 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं जदयू कोटा से 11 नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। लोजपा राम विलास से 2 मंत्री बनाए जा सकते हैं। कुल मिलाकर कैबिनेट में कुल 30 से 32 मंत्री हो सकते हैं। देर रात होने वाली गुप्त बैठकों से लेकर कल दोपहर के शपथ ग्रहण तक, बिहार की राजनीति में हलचल मची रहेगी। फिलहाल अटकलों का बाजार गरम है, बस अंतिम मुहर गृहमंत्री अमित शाह कि लगनी बाकी है। 
 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संजय सरावगी और विनोद तावड़े - फोटो : अमर उजाला
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अनेक नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

गाँधी मैदान में बना मंडप - फोटो : अमर उजाला
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी  और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यह माहौल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  के स्वागत में सड़कों पर भी लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर एक बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। शपथ ग्रहण का भव्य समारोह होगा। ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ऐतिहासिक गांधी मैदान को सजाया संवारा जा रहा है। गांधी मैदान में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक विशाल मंच का निर्माण किया गया है और कार्यक्रम के सुचारू संचालन और जनता को असुविधा से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें