फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डीआरएम ने सुल्तानगंज स्टेशन का किया निरीक्षण, किया वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का ऐलान

Sat, 02 Aug 2025 08:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर

सार

मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज से साहेबगंज तक विंडो निरीक्षण किया और श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन परिसर की गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
डीआरएम ने सुल्तानगंज स्टेशन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को सुल्तानगंज से साहेबगंज तक विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, ओएचई तार, स्टेशन परिसरों की साफ-सफाई और विकास कार्यों का जायजा लिया। विशेष रूप से श्रावणी मेले के अंतिम सोमवारी से पूर्व किए गए इस निरीक्षण के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन की अव्यवस्था और गंदगी को लेकर डीआरएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश
डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और शौचालयों में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरिए यहां पहुंचते हैं, ऐसे में स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

वंदे भारत एक्सप्रेस का सुल्तानगंज में होगा ठहराव
डीआरएम ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए बताया कि भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जमालपुर तक विस्तारित किया गया है, और जल्द ही इसका ठहराव सुल्तानगंज स्टेशन पर भी किया जाएगा। यह निर्णय मुंगेर, जमालपुर और सुल्तानगंज के यात्रियों के लिए राहत भरा होगा, जिन्हें अब सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा विकास
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुल्तानगंज स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर तीसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। साथ ही वेटिंग हॉल, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा।

काम में तेजी, कहलगांव को लेकर नाराजगी
जहां सुल्तानगंज और सबौर स्टेशनों पर करीब 80% कार्य पूरा हो चुका है, वहीं कहलगांव स्टेशन पर धीमी प्रगति को लेकर डीआरएम ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कांवरियों के लिए विशेष सुविधाएं
डीआरएम ने कहा कि सुल्तानगंज का धार्मिक महत्व और श्रावणी मेले की भीड़ को देखते हुए भविष्य में स्टेशन परिसर का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार को जमीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है, और वंदे भारत के ठहराव सहित अन्य योजनाएं इसी दिशा में अहम कदम हैं। रेल मंत्रालय को सभी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं और स्वीकृति मिलते ही योजनाओं को अमल में लाया जाएगा। डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि रेलवे प्रशासन कांवरियों और आम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें