फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिला युवती का शव; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 15 Oct 2023 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Girl Found Dead In School: सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि विद्यालय परिसर में अज्ञात युवती का शव मिला है। स्थानीय लोगों से पहचान कराई जा रही है, अब तक पहचान नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में मामले की जांच करने पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर के नाथ नगर थाना क्षेत्र के नाथ नगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराज रॉय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती के शव मिलने की सूचना इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और शव की पहचान करने में जुट गए। हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घटना की सूचना पर नाथ नगर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आपस में कई तरह की चर्चाएं करने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पहले युवती से दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, युवती के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं और गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। जबकि उसके हाथ भी दुपट्टे से बंधे हुए मिले।

नाथ नगर पुलिस ने मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। उसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम के जरिए घटनास्थल की जांच कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन ने खुद विद्यालय परिसर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


वहीं, विद्यालय कैंपस में शव मिलने की खबर सुनते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों का अक्सर यहां जमावड़ा लगा रहता है। मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। विद्यालय के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि विद्यालय परिसर में अज्ञात युवती का शव मिला है। स्थानीय लोगों से पहचान कराई जा रही है, अब तक पहचान नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा जांच कराई जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें