फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर की बेटी नमिता ने माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा, रचा नया कीर्तिमान; देश हुआ गौरवान्वित

Wed, 20 Aug 2025 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: नमिता ने कहा कि माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की उन असंख्य बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
नमिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहस और दृढ़ संकल्प का अद्भुत परिचय देते हुए, बिहार के भागलपुर जिले की बेटी नमिता कुमारी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया और पूरे देश को गौरवान्वित किया। 16 अगस्त की सुबह 5:20 बजे, नमिता ने यह चुनौतीपूर्ण अभियान पूरा किया। फिलहाल वे पटना स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की करबिगहिया शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

नमिता भागलपुर के इशाकचक निवासी त्रिभुवन पांडेय और चिंता देवी की सबसे छोटी पुत्री हैं। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्होंने कहा कि यह पल न सिर्फ उनके परिवार और राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

विज्ञापन


पढ़ें; लखीसराय में बैनर फाड़ने को लेकर बवाल, महागठबंधन और बीजेपी आमने-सामने; जानें

पर्वतारोहण की ओर समर्पण
नमिता ने बताया कि माउंट एल्ब्रस, जो दक्षिण-पश्चिमी रूस की काकेशस पर्वत श्रृंखला में स्थित एक सुप्त ज्वालामुखी है, उस पर चढ़ाई करना बेहद कठिन अनुभव रहा। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने 2022 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग से लिए गए पर्वतारोहण प्रशिक्षण को दिया। वे अब तक कई प्रमुख अभियानों में हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें युनम पीक (6,100 मीटर), एवरेस्ट बेस कैंप (5,364 मीटर), अन्नपूर्णा बेस कैंप (4,130 मीटर), फ्रेंडशिप पीक (5,287 मीटर), रेनोक पीक (5,025 मीटर), चादर ट्रेक और केदारकंठा ट्रैक शामिल हैं।

बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन

नमिता ने कहा कि माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की उन असंख्य बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब अन्य राज्यों की महिलाएं पर्वतारोहण के क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, तो बिहार की बेटियों को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। अगर सरकार और समाज से उचित सहयोग मिले, तो बिहार की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें