फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल पर की कानूनी कार्रवाई की मांग, जदयू में बढ़ी खींचतान

Wed, 13 Aug 2025 10:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: सांसद अजय कुमार मंडल ने पुलिस से अनुरोध किया है कि विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ मानहानि और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए। आवेदन के साथ उन्होंने वीडियो फुटेज और समाचार पत्रों की कटिंग भी साक्ष्य के तौर पर सौंपी हैं।

विज्ञापन
सांसद और विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर से जदयू सांसद अजय कुमार मंडल और गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बीच चल रही जुबानी जंग अब कानूनी मोड़ ले चुकी है। सांसद अजय कुमार मंडल ने विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ बुधवार को घोघा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सांसद का आरोप है कि विधायक ने सार्वजनिक मंचों और मीडिया में उनके और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित और आधारहीन टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

सांसद ने अपने आवेदन में कहा कि 10 और 12 अगस्त 2025 को विधायक द्वारा उनके परिवार की एक महिला सदस्य के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जो पूरी तरह निराधार और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों को विभिन्न मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

सांसद ने पुलिस से अनुरोध किया है कि विधायक के खिलाफ मानहानि और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए। आवेदन के साथ उन्होंने वीडियो फुटेज और समाचार पत्रों की कटिंग भी साक्ष्य के तौर पर सौंपी हैं। इसके साथ ही सांसद ने अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

पढ़ें: हत्याकांड के आरोपी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा

गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता

विज्ञापन

सांसद ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना संबंध रहा है और उनके खिलाफ कई गंभीर मामले लंबित हैं। विधायक पहले भी अपने तीखे बयानों और व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। यह प्रकरण एक बार फिर पार्टी के अंदरूनी मतभेद को उजागर करता है। घोघा थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट सही पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें