फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर: कर्ज के दबाव में युवक की मौत, परिजनों ने सूदखोरों पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

Tue, 06 Oct 2026 05:03 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में 25 वर्षीय मोहम्मद ताहिर अफरोज की मौत के बाद परिजनों ने कर्ज और ब्याज के पैसे को लेकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, धमकियों के बीच ताहिर ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया था।

विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के बरेहपुरा, रमजान अली लेन निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद ताहिर अफरोज की मौत के बाद परिजनों ने कर्ज के दबाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद तनवीर के मुताबिक, घटना वाले दिन ताहिर दुकान से घर लौटने के बाद छत पर चला गया था। इसके बाद वह नीचे आकर लेट गया। तबीयत बिगड़ने पर मां ने उससे खाना खाने के लिए पूछा तो उसने कहा कि खाना खाने की इच्छा नहीं है और तबीयत ठीक नहीं लग रही। उसने यह भी कहा कि शायद अब वह नहीं बच पाएगा और उस पर कर्ज का बहुत दबाव है।

विज्ञापन


पढे़ं:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले कर्ज को लेकर उनके घर में ताला भी लगाया गया था। इसके बाद परिवार के सभी लोग किराये के मकान में रहने लगे थे। तनवीर ने मोहम्मद खाबर, मोहम्मद शौक, अमीर हसन और उर्दू बाजार निवासी अनुज कुमार पर ब्याज के पैसे को लेकर दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।

परिवार का कहना है कि ताहिर को फोन और रास्ते में लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों के मुताबिक, इसी मानसिक दबाव के बीच ताहिर ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें