फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'नहा रही हूं, बाद में आना', सुनकर बौखलाया लिव-इन पार्टनर; छत से कूदने के कारण मौत, भाई का बड़ा आरोप

Thu, 25 Jun 2026 04:16 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक सूरज कुमार पिछले पांच वर्षों से पड़ोस की एक महिला के संपर्क में था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पांच वर्षों से महिला के संपर्क में था सूरज
बताया जा रहा है कि सूरज कुमार पिछले करीब पांच वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ रह रहा था। महिला का पति दूसरे प्रदेश में काम करता है और वह अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सूरज का महिला के घर आना-जाना लगातार बना हुआ था।

नशे की हालत में पहुंचा था महिला के घर
जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन सूरज कुमार अपने घर गया था और वहां से लौटने के बाद महिला के फ्लैट पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और महिला के मुताबिक वह नशे की हालत में था। महिला ने बताया कि उस समय वह और उसकी बेटी घर में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर हुई कहासुनी
महिला के अनुसार, सूरज ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस पर उसकी बेटी ने कहा कि थोड़ी देर बाद आना, क्योंकि उसकी मां स्नान कर रही है। आरोप है कि सूरज के लगातार दरवाजा खटखटाने पर महिला ने उसे फटकार लगा दी। इसके बाद उसने अचानक इमारत की छत से छलांग लगा दी।

घटना के बाद मचा हड़कंप
युवक के छलांग लगाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई ने महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भाई पिछले पांच वर्षों से महिला के प्रभाव में था। उसका आरोप है कि सूरज अपनी पूरी कमाई महिला पर खर्च कर देता था और घर पर कोई आर्थिक सहयोग नहीं करता था।

यह भी पढ़ें: पटना वालों को लगा झटका, नगर निगम ने वार्षिक किराए मूल्य में की 15% की बढ़ोतरी
विज्ञापन


पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
 परिजनों का दावा है कि कई बार समझाने के बावजूद वह महिला का साथ नहीं छोड़ रहा था। मृतक के भाई ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें