फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शव; मौत

Thu, 02 Apr 2026 09:06 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के नवगछिया में फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर सपना कुमारी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला बैंक मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बाबा विशु राउत सेतु के पास श्रीपुरा प्लांट के समीप हुई।

मृतका की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथ चक निवासी शिक्षक चंदन कपूर की पत्नी थीं। वह मधेपुरा के ग्रामीण बैंक की कलासन शाखा में बैंक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, सपना कुमारी रोज की तरह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर बैंक जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश का टैक्स कलेक्शन 43,324 करोड़ पार, GST में तेज ग्रोथ से देश में चौथा स्थान; वाणिज्य मंत्री बोले

सपना कुमारी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। 8 वर्षीय पुत्री सौम्या सिद्धि और 5 वर्षीय पुत्र समर्थ राज। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छोटे बेटे की मासूम पुकार “मां उठो ना, हमें स्कूल जाना है” ने सभी को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सपना एक जिम्मेदार मां और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थीं, जो रोज बच्चों की देखभाल के साथ अपने कार्यस्थल जाती थीं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें