फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार क्राइम: घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला महिला का शव, तीन दिनों से थी लापता

Sat, 10 Oct 2026 04:56 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में शनिवार सुबह घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में 22 वर्षीय राधिका देवी का शव मिला। राधिका, गुड्डू यादव की पत्नी थी और पिछले तीन दिनों से लापता थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीछे पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान गुड्डू यादव की पत्नी राधिका देवी (22) के रूप में हुई है। वह पिछले तीबिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर केन दिनों से लापता थी। घर के पीछे ही शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, मृतका के पिता और परिजनों ने हत्या कर शव गड्ढे में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इस आरोप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तीन दिनों से लापता थी राधिका देवी

जानकारी के अनुसार, राधिका देवी पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह घर के पीछे स्थित पानी से भरे गड्ढे में उसका शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। राधिका अपने पीछे एक साल की बेटी अनुष्का को छोड़ गई है। मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति, मासूम बेटी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का विलाप सुनकर ग्रामीण भी भावुक हो रहे हैं।

मुखिया ने बताया, परिजन और ग्रामीण कर रहे थे तलाश

गांव के मुखिया पवन यादव ने बताया कि राधिका देवी पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार सुबह घर के पीछे गड्ढे में उसका शव मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की

सूचना मिलने पर पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सब इंस्पेक्टर आमोद कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार और राहुल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

पिता ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

मृतका के पिता बुच्चो यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने मौखिक रूप से आरोप लगाया है कि राधिका की हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया गया। हालांकि, फिलहाल हत्या के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद अठनिया गांव में शोक का माहौल है। वहीं, महिला की मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें