फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो लोग हुए घायल

Wed, 22 Jul 2026 07:37 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय महिला मोबिना की मौत हो गई। मो. अफरोज और बीबी सायना गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मोबिना (60 वर्ष), पति मो. नाजिम, निवासी अलीपुर पिथना के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मो. अफरोज (30 वर्ष), पिता समीम और उनकी पत्नी बीबी सायना (26 वर्ष) शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए भागलपुर में डॉक्टर के पास जा रहे थे। इसी दौरान जमसी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोबिना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफरोज और सायना गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), भागलपुर भेजा गया, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज
विज्ञापन


प्रशिक्षु डीएसपी सह लोदीपुर थानाध्यक्ष प्रेरणा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें