फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा 11 साल का शुभम; जलकर हुई मौत

Wed, 22 Jul 2026 07:14 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में हलवाई की दुकान पर मारपीट के दौरान खौलते तेल के छींटे पड़ने से 11 वर्षीय शुभम संतुलन खोकर कढ़ाई में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय शुभम कुमार की खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंटू मंडल के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल बरकट्ठ गांव में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, शुभम अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए घर से निकला था। दवा लेने के बाद उसके मामा ने उसे कुछ खिलाने के लिए राजाबर चौक स्थित अमन साह की हलवाई की दुकान पर ले गए। इसी दौरान दुकान पर मौजूद कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली की तरह पटना में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने पुलिस-मीडिया पर चलाए रोड़े; CM आवास के पास लाठीचार्ज

 

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे झारे (छनौटे) से खौलते तेल के छींटे शुभम पर पड़े। इससे वह संतुलन खो बैठा और सीधे खौलते तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों ने बच्चे की तत्काल मदद नहीं की। शुभम के मामा ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें