फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार; अवैध संबंध बना हत्या की वजह

Mon, 06 Jul 2026 04:02 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले का नवगछिया पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते लोहे की रॉड से हत्या करना स्वीकार किया। अवैध हथियार भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में हुई महिला हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में एक महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढें:  अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
विज्ञापन

 
मृतका की मां के बयान के आधार पर गोपालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी की हत्या की नीयत से उसने पहले एक अवैध हथियार की व्यवस्था की थी, लेकिन गोली उपलब्ध नहीं होने पर उसने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें