फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, बकरी चराने गई थीं; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 Jun 2025 05:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर नाथनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चियों के शव को पोखर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर गांव के पास बाइपास के नजदीक स्थित एक पोखर में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जैसे ही इस घटना की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मातमी सन्नाटा पसर गया। मृत बच्चियों की पहचान किशनपुर निवासी प्रमोद यादव की 13 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी और सुग्रीव यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां दोपहर में गांव के पास बकरी चराने गई थीं। इस दौरान कुछ बकरियां पोखर के किनारे चली गईं। बकरियों को रोकने के लिए निशा पोखर की ओर बढ़ी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। निशा को डूबता देख सोनाली ने उसे बचाने के लिए पोखर में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बच्चियां डूब गईं।

विज्ञापन

 
पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पीड़िता को मिलेगा मुआवजा

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर नाथनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चियों के शव को पोखर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है।

परिजनों ने कहा- बेटी बकरी चराने गई थी
मृतका निशा कुमारी की मां सोनम देवी ने बताया कि उनकी बेटी निशा अपनी सहेली सोनाली के साथ घर के पास खेत में बकरी चराने गई थी। घर से जाते समय हमने उसे जल्दी लौट आने को कहा था, लेकिन कुछ देर बाद पोखर में डूबने की दुखद खबर मिली। घटना की सूचना ग्रामीणों ने नाथनगर के अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही सीओ के निर्देश पर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। अंचल प्रशासन की ओर से परिजनों को बताया गया कि आपदा प्रबंधन के तहत उन्हें मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें