फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बांका में भलजौर चेक पोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से लगभग एक करोड़ की शराब जब्त

Wed, 16 Oct 2024 09:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar Liquor Ban: बांका में उत्पाद विभाग ने भलजौर चेक पोस्ट पर एक कंटेनर से लगभग एक करोड़ की शराब जब्त की है। कंटेनर यूपी का बताया जा रहा है, जो दुमका से आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने एक करोड़ की शराब जब्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के भलजौर चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर करीब एक करोड़ कीमत की शराब जब्त की है। दरअसल, भलजौर चेक पोस्ट प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कंटेनर से 1,319 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, भलजौर चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि दुमका से एक कंटेनर आ रहा है। उसका निबंधन संख्या यूपी 21 बीएन 6366 है, जिसमें अवैध रूप से विदेशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही चेक पोस्ट प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दुमका से आ रहे एक कंटेनर को रुकने के लिए हाथ दिया गया, पर रुका नहीं। कंटेनर का चालक सड़क पर रखी टोली ब्रेकर को उड़ाते हुए आगे बढ़ गया।

इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तुरंत ही उनके पीछे अपना वाहन लगाकर खदेड़ कर भलजौर चौक के पास धर दबोचा। जांच के दौरान कंटेनर से करीब एक करोड़ की शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग बांका लाया गया। गौरतलब है कि शराब कारोबारी शराब की खेप ले जाने के लिए तरह-तरह के हथ कंधे अपना रहे हैं, लेकिन चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम की आंखों से बचकर जाना शराब माफिया को मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें