फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिल्ली से पहुंची NIA की टीम, शेखपुरा में हथियार तस्कर धराया; लक्जरी कार और मोबाइल किया जब्त

Fri, 05 Dec 2025 10:35 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Bihar News: दिल्ली से पहुंची NIA टीम ने शेखपुरा के भदौस और जयमंगला गांव में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। करीब 12 घंटे की छापेमारी में गुड्डू सिंह उर्फ रवि रंजन गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
शेखपुरा पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से शेखपुरा पहुंची एनआईए की टीम ने अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क के खिलाफ गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई की। शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के भदौस और जयमंगला गांव में छापेमारी कर टीम ने कई अहम सबूत बरामद किए। बताया जा रहा है कि शेखपुरा, पटना, नालंदा सहित बिहार के सात ठिकानों के साथ ही हरियाणा और यूपी में भी एक साथ कार्रवाई चलायी गई, जिसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन पर लिटाकर महिला पर डंडों की बौछार, ससुर से बहस के बाद बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; 6 पर FIR

शेखपुरा में एनआईए ने स्थानीय एसटीएफ और सिरारी थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए हथियार तस्कर गुड्डू सिंह उर्फ रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक करीब 12 घंटे चली इस कार्रवाई में टीम को कई मोबाइल फोन मिले हैं, जिनसे बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार पकड़े गए आरोपी हरियाणा से यूपी और फिर बिहार सहित देश भर में अवैध गोला-बारूद की तस्करी, बिक्री और खरीद में सक्रिय नेटवर्क का हिस्सा थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें