फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, महिला को बचाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Wed, 11 Mar 2026 04:26 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के धोधा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक महिला के डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए तीन युवक नदी में कूद पड़े। महिला को तो स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां गंगा स्नान के दौरान एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। यह घटना भागलपुर के धोधा घाट की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद तीन युवक तुरंत उसे बचाने के लिए गंगा नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन


फुआ को बचाने उतरे थे तीनों युवक

बताया जा रहा है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे। लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, व्यवस्था देख स्टाफ को लगाई फटकार
विज्ञापन


महिला को सुरक्षित निकाला गया

हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से रुकमनी देवी को सुरक्षित गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें